फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उपद्रव के बीच सिलिंडर वितरण हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन


- एजेंसियां बंद रहने से लोग रहे परेशान, खुलने पर भीड़ रही कम

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रमिकों के प्रदर्शन के बीच मंगलवार को भी सिलिंडर वितरण प्रभावित रहा। शहर की कई एजेंसियां बंद रहीं। ऐसे में उन लोगों को परेशानी हुई, जो सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे। सेक्टर-62, 5, 61, बरौला, बहलोलपुर आदि में एहतियातन एजेंसियां बंद रहीं। पुलिस भी गश्त करती रही। वहीं, सेक्टर-23, 22, 12, 71, 45 में एजेंसियां खुलीं रहीं। वितरण भी सामान्य तरीके से जारी रहा। हंगामे को देखते हुए एजेंसियों पर भीड़ सामान्य दिनों से कम रही, जिससे लोगों को आसानी से सिलिंडर मिला।
विज्ञापन

सेक्टर-62 के सुनील पाल ने बताया कि दो दिनों से एजेंसी बंद है। गढ़ी के रहने वाले अंजुल चौरसिया ने बताया कि एजेंसी पर छोटा सिलिंडर नहीं मिला। वहीं, एजेंसी संचालकोंं ने बताया कि वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है। बुकिंग भी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें