फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मस्कुलर पेन की शिकायत पर उमा भारती अस्पताल में भर्ती, शाम को डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वृंदावन से लौटते वक्त सोमवार की रात जेवर के कैलाश अस्पताल में हुईं थीं भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। वृंदावन से लौटते समय मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती को सोमवार की रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर मांसपेशियों का दर्द (मस्कुलर पेन) उठा। इसके बाद रात 11 बजे उन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद मंगलवार शाम 6:30 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गईं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि थकावट के कारण उनकी पीठ और कमर की मांसपेशियों में दर्द उठा था। जांच में स्थिति सामान्य मिलने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उमा भारती के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर विधायक अनूपशहर संजय शर्मा, रबूपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शशांक सिंह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज गोयल, अमित कौशिक, विकास चौधरी खेरली, अंकित जैन आदि हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें