फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेलीग्राम टास्क फ्रॉड का शिकार हुआ युवक, 2.55 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला साइबर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक को टेलीग्राम के जरिए टास्क पूरा करने का झांसा देकर 2.55 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित मिकी देव (24) ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 7 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे उसे टेलीग्राम पर एक लिंक और मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज में ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बदले पैसे कमाने का लालच दिया गया।
विज्ञापन


शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर उसे कुछ राशि दी गई, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने बड़े मुनाफे का लालच देकर उससे अलग-अलग चरणों में कुल 2 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगना चाहा तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। साइबर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें