पलवल। पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने अनाज मंडी में करोड़ों रुपये के कथित धान घोटाले का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष विजिलेंस जांच की मांग की है। बृहस्पतिवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि धान खरीद के दौरान किसानों से 289 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मोटा कमीशन वसूला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वसूली में मंडी समिति के एक इंस्पेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।विधायक ने कहा कि यह मामला उन्होंने विधानसभा सत्र में भी उठाया था, लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया गया। अब उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे प्रकरण की विजिलेंस से जांच कराई जाए। इससे कमीशनखोरी में शामिल लोगों की पहचान हो सके। संवाद