फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डबल रिटर्न का लालच देकर 72 वर्षीय बुजुर्ग से 27.54 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल रिटर्न का लालच देकर 72 वर्षीय बुजुर्ग से 27.54 लाख ठगे
विज्ञापन

- ट्रेडिंग ग्रुप में जोडक़र फर्जी ऐप पर दिखाया बढ़ता मुनाफा, रकम निकालने पर खुला ठगी का राज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने निवेश पर कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 72 वर्षीय बुजुर्ग से 27 लाख 54 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले वॉट्सएप के जरिए उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्हें ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर निवेश से जुड़े फायदे बताए गए। बाद में जब उन्होंने मुनाफे समेत पैसा निकालने का प्रयास किया तो उन्हें ठगी का पता चला। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 निवासी पीड़ित निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जनवरी में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने वॉट्सएप पर उनसे बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान आरोपी ने उनकी आय और निवेश क्षमता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्हें एक ट्रेडिंग ग्रुप में शामिल कर दिया गया। ग्रुप में खेमचंद सती और हिमांशु मांगलिक नाम के लोगों ने निवेश से कम समय में अच्छा रिटर्न मिलने का दावा किया। आरोपियों ने बुजुर्ग को ब्रीक्सएफएक्स नाम की वेबसाइट पर खाता खुलवाने के लिए कहा। इसके बाद एक लिंक भेजकर मोबाइल में एप डाउनलोड कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक ऐप पर उनके खाते में लगातार बढ़ती रकम और मुनाफा दिखाई देता था। झांसे में आकर पीड़ित ने 5 फरवरी 2025 को कुल 27 लाख 54 हजार रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने खाते में दिखाई जा रही रकम निकालने की कोशिश की तो प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। आरोपियों से संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस को वॉट्सएप बातचीत, एप डाउनलोड कराने वाले लिंक और निवेश से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई है। साइबर थाना पुलिस अब वेबसाइट और एप से जुड़े विवरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें