फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर व्यापारी से 56.93 लाख की ठगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर व्यापारी से 56.93 लाख की ठगी की
विज्ञापन

- व्हाट्ïस एप ग्रुप में जोडक़र ठगी की वारदात को अंजाम दिया, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने एक व्यापारी से निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 56.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजोंं ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गिझौड़ा निवासी विकास ने पुलिस से शिकायत की है कि 9 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर को मार्केट इंफॉर्मेशन कंसल्टिंग क्लब (308) नाम के एक व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में शेयर मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी दी जाती थी। शुरुआत में उन्होंने छोटी रकम लगाई तब मुनाफा भी हुआ। इसके बाद ग्रुप एडमिन ने विकास कुमार को एम. कैलामोसाडू डॉट कॉम नाम की एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट पर निवेश करने के लिए कहा। ठगों ने दावा किया कि यहां निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने 24 फरवरी को पहली बार 50 हजार रुपये निवेश किए। धीरे-धीरे उन्हें ज्यादा रिटर्न का लालच दिया गया और 11 अप्रैल तक उन्होंने कुल 24 ट्रांजेक्शन में 56 लाख 93 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिए। वेबसाइट पर उनके खाते में लगातार मुनाफा दिखाया जा रहा था। लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर और पैसे जमा कराने की मांग शुरू कर दी। रकम जमा नहीं करने पर निकासी रोक दी गई। पीड़ित ने कई बार उन्हें कॉल और मैसेज किया लेकिन ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि ठगी की रकम गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बैंक खाते ट्रांसफर की गई है। पुलिस उन खााता धारकों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें