फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश पर मुनाफे का लालच देकर 83 साल के बुजुर्ग से ठग लिए 50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश पर मुनाफे के लालच में 83 साल के बुजुर्ग को फंसाकर ठगे 50 लाख रुपये
विज्ञापन

-फोन कॉल कर साइबर ठगों ने किया संपर्क, फिर निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई रकम

-डमी ऐप डाउनलोड करवाकर ठग उस पर दिखाते रहे निवेश पर मुनाफा, बुजुर्ग ने जब म्यूचुअल फंड पर लोन लेकर ट्रांसफर की रकम तब परिवारीजन को हुई जानकारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शेयर बाजार में बताए गए तरीके से निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 83 वर्षीय बुजुर्ग को लालच के जाल में फंसाया। इसके बाद बुजुर्ग को कथित तौर पर प्रशिक्षण देने के लिए एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। आगे ठगों ने निवेश और मुनाफे का ब्यौरा ऑनलाइन दिखाने के लिए एक डमी ऐप डाउनलोड करवाकर बुजुर्ग की आईडी बनाई। फिर शुरुआती निवेश पर 4900 रुपये का मुनाफा देकर विश्वास पुख्ता किया। भरोसे में लेने के बाद बुजुर्ग से लगातार रकम ट्रांसफर करवाई जाती रही। निवेश और उस पर कई गुना मुनाफा डाउनलोड करवाए गए ऐप पर दिख रही थी। बुजुर्ग परिवार के साथ अक्टूबर में बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए थे वहां पर ठगों ने और 10 लाख रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया। इस पर बुजुर्ग ने म्यूचुअल फंड पर लोन लेकर यह रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद परिवारीजन के पूछने पर ठगी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन




शिकायत पर पुलिस ने यह केस सेक्टर-36 साइबर थाने में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केस ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क निवासी शैलेंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया है कि वह एक प्राइवेट कंपनी से रिटायर होने के बाद ग्रेटर नोएडा वाले घर पर अकेले रहते हैं। मूल निवासी गुड़गांव के हैं जहां परिवार रहता है। पीड़ित ने कहा कि 1 अगस्त को एक अनजान नंबर से उनके नंबर पर कॉल आई। बातचीत में ठगों ने बुजुर्ग को विश्वास में लेकर ऐप डाउनलोड करवाकर निवेश शुरू करवाया।धीरे-धीरे आरोपियों ने पीड़ित से 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें