फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठगी की रकम में 2 प्रतिशत पर बैंक खाता किराए पर देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी की रकम में 2 प्रतिशत पर बैंक खाता किराए पर देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

-साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फरीदाबाद से पकड़ा, आरोपी के खाते में आए थे ठगी के छह लाख रुपये

नोट-फोटो है।

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। साइबर ठगी की रकम में 2 प्रतिशत लाभ के लिए बैंक खाता ठगों को किराये पर देने के आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा गया। पिछले दिनों निवेश के नाम पर हुई 2 करोड़ 89 लाख रुपये की एक ठगी में से आरोपी के बैंक खाते में 6 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। पुलिस ने आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। कब्जे से मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी पूछताछ के दौरान पुलिस को बताए हैं। आरोपी एक फर्म का मालिक भी है।





एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि 22 जुलाई को पुलिस को निवेश के नाम पर हुई बड़ी ठगी की शिकायत मिली थी। ऐप के माध्यम से पीड़ित से निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में ठगों ने रकम ट्रांसफर कराई थी। ऐप पर मुनाफा बढ़ता हुआ दिख रहा था पर वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं था। ठगी की जानकारी होने के बाद ठगों ने पीड़ित के साथ संपर्क तोड़ लिया और उस ग्रुप से भी बाहर कर दिया। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू करते हुए धोखाधड़ी में संलिप्त बैंक खातों को तत्काल फ्रीज करवाया था।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पता चला कि फरीदाबाद के 24 वर्षीय निवेश कुमार प्रसाद के खाते में ठगी के छह लाख रुपये आए हैं। इसके बाद टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान से मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दो प्रतिशत लाभ कमाने के लिए उसने अपना खाता अन्य आरोपियों को दिया था। आरोपी के कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में ठगी के छह लाख रुपये आए थे। इसमें से उसे 12 हजार रुपये कमीशन मिलना तय था। ठगी के अन्य मामले में भी उसके खाते में तीस लाख 77 हजार 74 रुपये की रकम पूर्व में आ चुकी थी। उसमें भी कमीशन मिला था। आरोपी 12 वीं पास है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में दो और शिकायतें मिलीं

साइबर क्राइम थाना पुलिस के मुताबिक जांच में जब खाते को एनसीआरपी पोर्टल पर चेक किया गया तो उस पर दो शिकायत दर्ज मिलीं। एक शिकायत कर्नाटक जबकि दूसरी उड़ीसा में दर्ज है। पुलिस फर्म के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि फर्म की आड़ में आरोपी ने बैंक खाते खुलवाए होंगे और उनका इस्तेमाल ठगी में हुआ होगा। पूछताछ में नितेश ने अपने कुछ ऐसे साथियों के नाम भी बताए हैं जो लोगों का खाता लेकर ठग गिरोह के सरगना को देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें