फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी के टैंकों में गंदगी देख भड़के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल गैलेक्सी सोसाइटी में टैंकों की सफाई का कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट स्थित रॉयल गैलेक्सी सोसाइटी में लोगों की शिकायत के बाद मंगलवार से पानी के टैंक की सफाई शुरू हुई। इस दौरान टैंक में गंदगी का अंबार मिलने पर निवासियों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से बिल्डर प्रबंधन से टैंकों की सफाई कराने के लिए कहा जा रहा था लेकिन उन्होंने निवासियों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे गंदे पानी की आपूर्ति होती रही।
विज्ञापन


निवासी अनूप ने बताया कि दो माह से लगातार बिल्डर प्रबंधन से टैंकों की सफाई की मांग की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे सोसाइटी में करीब दो हफ्ते से दूषित पानी लोगों के घरों में आ रहा था। इसे पीने से कई निवासी बीमार भी हो गए थे। यदि समय पर प्रबंधन की ओर से टैंक की सफाई करा दी जाती तो गंदे पानी का सेवन नहीं करना पड़ता। वहीं, अजय व मनीष ने बताया कि गंदे पानी के सेवन के कारण ही लोगों के पेट में भी दर्द हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें