यूनाइटेड किंगडम (यूके) के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) होने से शराब भी सस्ती हो गई हैं। यूके से आने वाली इंपोर्टेड शराब की कीमतें 20 रुपये से लेकर 3290 रुपये तक कम हो गई है। यूपी के आबकारी विभाग ने नई एमआरपी पर बिक्री की अनुमति भी दे दी है। अगले 10 दिन में यूके से आने वाली सभी ब्रांड की विदेशी मदिरा नई कीमतों के साथ सभी दुकानों पर उपलब्ध होगी। हालांकि पुराना स्टॉक खत्म होने व उसका प्रमाण पत्र देने के बाद ही नया स्टॉक मिलेगी।
| ब्रांड | पुरानी कीमत | नई कीमत |
| जॉनी वॉकर रेड लेबल, 750 एमएल | 1910 | 1740 |
| जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल 12 साल 750 एमएल | 3080 | 2830 |
| जॉनी वॉकर गोल्ड लेबल रिजर्व 750 एमएल | 5090 | 4600 |
| जॉनी वॉकर डबल ब्लैक लेबल 750 एमएल | 3770 | 3370 |
| जॉनी वॉकर ब्लू लेबल 750 एमएल | 15400 | 14460 |
| शिवास रीगल 12 साल, 750 एमएल | 3000 | 2710 |
| शिवास रीगल 25 साल, 700 एमएल | 18070 | 14780 |
| शिवास रीगल 18 साल, 750 एमएल | 5600 | 4910 |
| रॉयल सैल्यूट 700 एमएल | 11490 | 9320 |
| ग्लेनलेविट 12 साल, 700 एमएल | 3710 | 3300 |
| ग्लेनलेविट 18 साल, 700 एमएल | 6800 | 5590 |