फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पारस टिएरा की जीबीएम को लेकर वर्तमान और पूर्व बोर्ड आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व बोर्ड ने बैठक रद्द कर दोबारा कराने की मांग की, वर्तमान बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी में शुक्रवार को हुई एओए की विशेष आम सभा (जीबीएम) को लेकर वर्तमान और पूर्व बोर्ड आमने-सामने हैं। पूर्व बोर्ड ने करीब 25 पात्र निवासियों और सदस्यों को बैठक में प्रवेश से रोकने का आरोप लगाते हुए जीबीएम को अमान्य घोषित कर दोबारा कराने की मांग की है। वहीं, वर्तमान बोर्ड का कहना है कि कुछ लोगों से विवाद और बैठक में व्यवधान की आशंका के चलते उन्हें ऑनलाइन शामिल होने का विकल्प दिया गया था।


पूर्व सचिव नंदकिशोर शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व बोर्ड के सदस्यों समेत 25 से अधिक ऐसे निवासियों को जीबीएम में प्रवेश नहीं दिया गया, जिनका सीएएम बकाया नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उन्हें बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। इस संबंध में उप-निबंधक, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त और मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की गई है। शिकायत में सोसाइटी के वित्तीय लेनदेन, बीमा खर्च और रिकॉर्ड से जुड़े सवाल भी उठाए गए हैं।
विज्ञापन




वहीं, वर्तमान अध्यक्ष सुखपाल सिंह राणा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष विक्रांत महाजन और उनके कुछ साथियों पर बैठकों में गाली-गलौज और व्यवधान पैदा करने के आरोप हैं। एक मामला एसीपी तृतीय, सेंट्रल नोएडा के समक्ष लंबित होने का भी उन्होंने हवाला दिया। इसी वजह से पांच लोगों को ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होने का विकल्प दिया गया था।
विज्ञापन




बोर्ड के अनुसार, जीबीएम में फॉरेंसिक ऑडिट का प्रस्ताव नहीं रखा गया था। डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश पर इन्वेस्टिगेटिंग ऑडिट कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें