फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: त्योहार पर बस अड्डों पर उमड़ी भीड़, यात्रियों की संख्या हुई दोगुनी

विज्ञापन
नोएडा।बाटनिकल गार्डन  के पास बस में बैठने के लिए खडे लोग। फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
रोजाना 25 से 26 हजार यात्रियों के मुकाबले बृहस्पतिवार को 50 हजार लोगों ने किया सफर, आज से 188 अतिरिक्त बसों के लगेंगे फेरे
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। त्योहार नजदीक आते ही घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बस अड्डों पर बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को मोरना स्थित नोएडा बस डिपो पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। रोजाना करीब 25 से 26 हजार लोग नोएडा से बसों के माध्यम से सफर करते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़कर करीब 50 हजार पहुंच गई। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने भी अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। शुक्रवार से नोएडा से 188 अतिरिक्त बसों के फेरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, मोरना बस डिपो के साथ सेक्टर-37 और शहर के अन्य बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ नजर आई। बसों के इंतजार में लोग सामान लेकर खड़े दिखाई दिए। कई यात्री बस में सीट पाने के लिए पहले से ही बस स्टैंड पर मौजूद थे।
विज्ञापन

नोएडा।बाटनिकल गार्डन  के पास बस में बैठने के लिए खडे लोग। फोटो अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें