फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी, बाईपास और परी चौक पर बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़, इंतजाम नाकाफी होने से लोग परेशान

विज्ञापन
मिथलेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दीपावली के त्योहार को लेकर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ अब दादरी बस स्टैंड, दादरी बाइपास और परी चौक पर बढ़ने लगी है। सुबह से देर शाम तक यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। रोडवेज की बसें लगातार पहुंच रही हैं, लेकिन अधिकांश बसें पहले से ही यात्रियों से भरी होने के कारण लोगों को सफर के लिए बस नहीं मिल पा रही है। कई रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, बस स्टैंड और प्रमुख स्थानों पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।


दादरी बस स्टैंड पर दिन भर यात्रियों की भीड़ लगी रही। लंबी दूरी की अधिकांश बसें दादरी बाइपास से होकर निकल रही हैं। ऐसे में यात्री बाइपास पर भी बस पकड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। बसों में जगह नहीं होने के कारण कई चालक बिना रुके ही आगे निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी बसों में मजबूरी में करनी पड़ी यात्रा

बस स्टैंडों पर रोडवेज की बसों में भीड़ अधिक होने के चलते लोगों को निजी बसों में यात्रा करना पड़ रही है। निजी बस चालक मनमाना किराया वसूला रहे हैं।





दादरी तिराहे पर बस के इंतजार के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं है। इससे परेशानी होती है। पंकज, खुर्जा निवासी


अधिकांश बसें दादरी बाइपास से होकर निकलती हैं। ऐसे में अतिरिक्त 20 रुपये खर्च करना पड़ता है। - आसिफ



बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है। इंतजार करना कठिन हो जाता है। - शिवानी



परी चौक पर बस पकड़ने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है। किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है। - मिथलेश




सभी डिपो की बसों को दादरी बस स्टैंड से होकर निकलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जाम के चलते कुछ चालक बसों को बाइपास से निकालकर ले जाते हैं। इस पर निगरानी रखने के लिए दादरी बस स्टैंड पर रोडवेज की चेकपोस्ट भी बनाई गई है। - दिनेश कुमार एआरएम सिकंदराबाद डिपो

मिथलेश

मिथलेश

मिथलेश

मिथलेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें