फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फोटो और वीडियोग्राफी की प्रदर्शनी देखने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑल इंडिया फोटोग्राफर्स सिने वर्कर्स सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय फोटो और वीडियो प्रदर्शनी सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक हॉल में लगाई गई है जिसे देखने के लिए पहले ही दिन खूब भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी में देशभर से आए फोटोग्राफर्स, वीडियो आर्टिस्ट और तकनीकी विशेषज्ञों ने दर्शकों को नई तकनीक से रूबरू कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में नवीनतम कैमरा तकनीक, हाई-रेजोल्यूशन लेंस, एडवांस लाइटिंग सिस्टम, ड्रोन कैमरा, 3-डी वीडियो उपकरण और एडिटिंग सॉफ्टवेयर आदि को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे लोगों को इन उपकरणों का डेमो भी दिखाया गया। आयोजकों की ओर से बताया गया कि इस प्रदर्शनी से प्राप्त होने वाली आय को आर्थिक रूप से पिछड़े फोटोग्राफर्स, लाइटमैन और सिनेमेटिक वर्कर्स को सहयोग राशि के रूप में वितरित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि तकनीकी क्रांति के दौर में कई पारंपरिक कलाकार आधुनिक उपकरणों के अभाव में पिछड़ जाते हैं। ऐसे में यह प्रयास उन्हें मजबूती और संबल प्रदान करेगा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुनील वालिया, मनोहर लाल गेरा, पराग गुप्ता, मनोज गुप्ता, उबनीत सिंह, एचएस लाली, हर्षवर्धन, आरसी गेरा, शशविंद सैनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें