एआरटीओ कार्यालय के बाहर ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के बैनर तले ट्रांसपोर्टरों का धरना जारी रहा। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने कहा कि ट्रांसपोर्टर अपनी वाजिब मांगों को लेकर 41 दिन से एआरटीओ कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इस आंदोलन को राज्यभर की सभी यूनियनें समर्थन दे रही हैं। धरना देने वालों में दिगंबर मिश्रा, शक्ति सेमवाल, प्रवीन नेगी, सुरेश तिवारी, विजेंद्र सिंह कंडारी, साहिल, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।