फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्ट क्रॉसरोड : स्टैंड अप कॉमेडी-रैंप वॉक में रहा छात्रों का जलवा, अमर उजाला ने निभाई नॉलेज पार्टनर की भूमिका

Fri, 10 May 2024 07:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

यह फेस्ट छात्रों के हुनर, मौज-मस्ती, प्रतियोगिताओं, स्टैंड अप कॉमेडी और रैंप वॉक में छात्रों के जलवे के साथ संपन्न हो गया। रैपर पैंथर व बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर स्टेबिन बैन की प्रस्तुति में छात्र जमकर थिरके। अमर उजाला ने इस कार्यक्रम में नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
फेस्ट क्रॉसरोड का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स का वार्षिक सांस्कृतिक फेस्ट क्रॉसरोड का आगाज जिस अंदाज के साथ शुरू हुआ था, उसका समापन भी उसी अंदाज से हुआ। शुक्रवार को तीन दिवसीय यह फेस्ट छात्रों के हुनर, मौज-मस्ती, प्रतियोगिताओं, स्टैंड अप कॉमेडी और रैंप वॉक में छात्रों के जलवे के साथ संपन्न हो गया। रैपर पैंथर व बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर स्टेबिन बैन की प्रस्तुति में छात्र जमकर थिरके। अमर उजाला ने इस कार्यक्रम में नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन

 

वार्षिक फेस्ट क्रॉसरोड ने चार साल बाद वापसी की थी। फेस्ट के आखिरी दिन रैंप वॉक में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं को मॉडल बनने के तरीके, कैसे चलना, बोलना है आदि जानकारियां दीं गईं। यह फेस्ट एक ऐसा मंच रहा जहां छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने का भरपूर मौका दिया। वहीं आखिरी दिन एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता आलाप आयोजित की गई। इसके लिए 600 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से केवल 12 को ही मंच पर अभी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिला।
 

स्टैंड अप कॉमेडी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दर्शकों को खूब हंसाया। इस प्रतियोगिता के लिए 500 से अधिक आवेदन आए, जिसमें से 25 ने मंच पर अपने हुनर को दिखाया। फेस्ट का समापन रैपर पैंथर व बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर स्टैबिन बेन के शो से हुआ। इस शो में छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिली। फेस्ट के अंतिम दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। इस फेस्ट से विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के बीच बातचीत और कलात्मक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का एक मंच मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें