संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। झालड़ा गांव निवासी एक युवक ने अपनी फसल के भारी नुकसान की शिकायत की है। उसका कहना है कि खेत के पास से एक पुरानी नहर जा रही है। ग्रामीण इस नहर में गंदा पानी, मल-मूत्र और पशुओं का गोबर बहा रहे हैं। यह पानी उसके खेत में चला गया है, जिससे फसल बर्बाद हो गई है। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई है।
पीड़ित संतवीर नागर ने बताया कि नाले का गंदा पानी उसके खेत में प्रवेश कर रहा है, जिससे खेत में खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। इससे पहले गेहूं की फसल भी इसी कारण पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी। लगातार हो रहे इस नुकसान के कारण अब उसकी भूमि बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग को पहले भी इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बरसात के मौसम में नहर की पटरी टूट जाने के कारण और भी ज्यादा गंदगी खेतों में बहकर आ जाती है।