नोएडा के सेक्टर 63 में एक मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया है। पुलिस और बदमाश के बीच कनावनी अंडरपास पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई।
कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस के साथ शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस शुक्रवार रात को कनावनी अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बगैर नंबर प्लेट लगी बाइक सवार तीन लोगों को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। जब पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तब बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जबावी कार्रवाई में फायरिंग की तब एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान चोटपुर कॉलोनी निवासी रितिक के रूप में हुई है। इसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस ने कॉंबिग अभियान में 2 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश व दोनों बाल अपचारियो ने 11 दिसंबर को चोटपुर कॉलोनी में एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया था। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।