फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में ठांय-ठांय: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, दो साथी कांबिंग में गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 09:38 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो साथियों को कांबिंग के दौरान पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसरख कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह तड़के चेकिंग के दौरान एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वहीं बदमाश के दो साथियों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


घायल आरोपी की पहचान मोनू यादव निवासी बाबूगढ हापुड़ कांबिंग के दौरान पकड़े गए बदमाश की पहचान मुकेश निवासी चिपियाना व पवन निवासी लाल कुआं गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक, हथियार बरामद किए हैं। 

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि बिसरख कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह  नया हैबतपुर चौकी क्षेत्र गौर सिटी के पास चेकिंग कर रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मोनू यादव वर्तमान निवासी बम्हैटा गाजियाबाद घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। 

वहीं बदमाश के दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। जिन्हें बाद में पुलिस कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मुकेश निवासी चिपियाना बिसरख व पवन निवासी लाल कुआं गाजियाबाद के रूप में हुई  है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। आरोपी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें