फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: गैंगस्टर एक्ट में फरार बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, तमंचा और कारतूस बरामद

Mon, 11 Nov 2024 08:14 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मोजर बियर गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में फरार एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष निवासी ग्राम खुशयारी टोला थाना पटेरवा कुशीनगर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस मोजर बियर गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली की एचएफ डीलक्स हीरो बाइक बिना नंबर सवार व्यक्ति जो सर्विस रोड पर कचहरी की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुका। बाइक मोड़कर रेलवे लाइन के सहारे बनी सड़क की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा शक होने पर बदमाश का पीछा किया गया तो बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश संतोष निवासी कुशीनगर पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। 

आरोपी वर्तमान में झुग्गी झोपड़ी साइट-5 कासना में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न कोतवाली क्षेत्रों में लूट, चोरी एवं अन्य जघन्य धाराओं में करीब 12 मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी सूरजपुर कोतवाली में दर्ज एक मामले में गैंगस्टर अधिनियम का वांछित है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें