फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनसी कर्मी ने ईमेल से धमकी देकर मांगे चार लाख, गिरफ्तार

Fri, 13 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
होम्योपैथिक दवा बनाने वाली मल्टी नेशनल कंपनी (एमएनसी) का डाटा दूसरी कंपनी को बेचने का डर दिखाकर पूर्व कर्मचारी 4 लाख रुपये की मांग कर रहा था। उसने कंपनी एचआर मैनेजर को ई- मेल कर धमकी दी थी। सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी को उस वक्त दबोच लिया जब वह रुपये लेने दिल्ली स्थित मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन आया।
विज्ञापन


पूर्व कर्मचारी की पहचान नरेंद्र निवासी कविनगर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई। वह सेक्टर-60 स्थित कंपनी में सेल्स ऑफिसर था। जून 2014 में उसने नौकरी शुरू की और फरवरी 2015 में इस्तीफा दे दिया। उसने 1 मई को कंपनी के एचआर मैनेजर सुधांशु मिश्रा को पहला मेल किया, जिसमें लिखा कि उसके पास कंपनी के क्लाइंट और एजेंट का डाटा है।

जिसे वह विरोधी कंपनी को बेच देगा। ऐसा न करने की एवज में नरेंद्र ने 4 लाख रुपये की मांग की। वह 9 मई तक लगातार मेल कर रुपये की मांग करता रहा। इस मामले में एचआर मैनेजर ने सेक्टर-58 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


10 रुपये लेकर आएगा, तुम चार लाख दे देना  
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि जांच शुरू की गई और सुधांशु से कहा गया कि वह रुपये देने नरेंद्र को कहीं बुला ले। रुपये लेने के लिए नरेंद्र ने सुधांशु को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन बुलाया। उसने सुधांशु को बताया कि पैसे लेने के लिए एक युवक आएगा, जिसके पास 10 रुपये का नोट होगा।

नोट का नंबर उसने सुधांशु को दे दिया। बृहस्पतिवार सुबह रकम देने सुधांशु मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंचे। जहां नरेंद्र खुद 10 रुपये का नोट लेकर आ गया। वहीं पर उसे दबोच लिया गया। जब तलाशी ली गई तो उसके पास कोई भी डाटा नहीं मिला। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें