फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में किया हमला, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी रंजिश में किया हमला, पांच घायल
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव सबरस में आपसी रंजिश के कारण फरसा और लोहे की रॉड से कुछ लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इसमें पांच लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 16 नामजद व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता मुस्तफा निवासी गांव सबरस थाना तावडू ने बताया कि 10 मई की शाम वह, मुनफेद व मुस्कान के साथ भूसे को तिरपाल से ढंकने गई थी। प्लॉट के पास आरोपी जान मोहम्मद, आरिफ, अहमद, शौकीन, कासिम, जावेद, शाहिल, बसगर, सुबीना, हरफूल, तब्बसुम, खुर्शीदन, शाहबूदीन, समीना व शब्बीर निवासी सबरस थाना तावडू हकमुदीन निवासी गांव संगेल थाना नूंह व एक अन्य व्यक्ति बैठे हुए थे। आरोप है कि आरोपी उनके साथ बेवजह गाली-गलौच करने लगे। पीड़िता ने आरोपियों की हरकतों को देख अपने पिता को आवाज देकर मौके पर बुलाया। पिता के मौके पर पहुंचते ही उसके पिता को आरोपियों ने पकड़ लिया और फरसा, चाकू व लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों ने सभी पर हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि शोर सुनकर उसकी चाची फईमन मौके पर पहुंचीं और उन्हें आरोपियों से बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता के अन्य परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग सें उन्हें उपचार के लिए नूंह सीएसची में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए पिता अली मोहम्मद को नलहड़ रेफर कर दिया। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें