फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का अपहरण करने वाले दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए
विज्ञापन

---------
हेडिंग: बच्ची अगवाकर ले जा रहे युवक को दबोचा, पिटाई
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अट्टा गांव में एक युवक ने बच्ची का अपहरण कर लिया। बच्ची की मां ने उसे देखकर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने पीछा करके बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव के मुताबिक, अट्टा निवासी कवर सिंह अवाना सुबह टहलने के लिए निकले तो घर का दरवाजा बंद करना भूल गए। इसका लाभ उठाकर एक युवक उनके घर में घुस गया और कमरे में सो रही तीन साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले जाने लगा। इस बीच मां सुमंत्रा भी टहलते हुए गेट की तरफ आई और शोर मचाते हुए पीछे-पीछे भागने लगी। लोगों ने युवक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान शैलेंद्र पुत्र जगदीश निवासी नंगला केसरिया, अलीगढ़ के रूप में हुई। वहीं, आरोपी से पूछताछ की गई तो वह बता नहीं सका। प्रथमदृष्टया मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडियाकर्मी से छेड़छाड़ में युवक गिरफ्तार
नोएडा। महिला मीडियाकर्मी से छेड़छाड़ और कार से पीछा करने के आरोप में सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्रेटर नोएडा के गामा-वन निवासी अनुराग भारद्वाज के रूप में हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें