फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन से निकाली गई छात्रा को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

------------------------
हेडिंग: ऑपरेशन से निकाली छात्रा की गोली
सबहेड: नोएडा के होटल में छात्रा को गोली मारकर युवक के आत्महत्या करने का मामला
हालत में सुधार, मामले में कोई मुकदमा अब तक नहीं हुआ दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-63 के होटल में छात्रा को गोली मारकर युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं, शुक्रवार को सफदरजंग अस्पताल में छात्रा का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई। इसके बाद उसकी हालत में सुधार है। घटना के 24 घंटे के बाद भी पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
बृहस्पतिवार को सेक्टर-63 के योयो होटल के एक कमरे में छात्र मोहित का पंखे से लटका हुआ शव मिला था। कमरे में उसकी दोस्त युवती गोली लगने से घायल मिली थी। दोनों गाजियाबाद से साथ होटल आए थे और दिनभर की बुकिंग कराई थी। युवक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था और पुलिस से भी अभद्र व्यवहार किया गया था। छात्र के परिजनों का आरोप था कि मोहित को साजिश के तहत मारा गया है।
विज्ञापन

तीसरे युवक की हो रही पहचान
पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। जिस समय मोहित युवती के साथ होटल में आ रहा था। उस समय एक युवक और भी साथ था। पुलिस का कहना है कि वह युवक मोहित का ही साथी था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि युवक उसकी दोस्त पहले भी इस होटल में आ चुके हैं।
होटल संचालक पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, होटल रजिस्टर्ड नहीं है। होटल को फायर विभाग की भी एनओसी भी नहीं मिली है। इसके बाद भी ओयो रूम्स ने इस होटल को अपने साथ अटैच किया है। इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ से जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि प्रशासन से रिपोर्ट मिलने के बाद होटल संचालक पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि होटल संचालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर जाकर भी पूछताछ करेगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में पूरी गहनता के साथ जांच चल रही है। मोहित और घायल छात्रा के दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। कोचिंग सेंटर जाकर भी पुलिस इस बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें