फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने नहीं दिया बेटी से मिलने तो कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री मौसमी चटर्जी, जानें मामला

Sat, 24 Nov 2018 04:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मौसमी चटर्जी और बेटी पायल
विज्ञापन

70 के दशक की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी ने गुरुवार को बंबई उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह कोमा में चली गई उनकी बेटी पायल से उन्हें मिलवाए। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके दामाद डिकी मेहता को निर्देश दिया जाए कि वह उन्हें अपनी बेटी की देखभाल करने दें।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति बी. पी. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति एस. वी. कोतवाल की खंडपीठ के समक्ष अभिनेत्री की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता बेनी चटर्जी ने इस मामले का उल्लेख किया। पीठ इस मामले की सुनवाई शनिवार को करेगी। अदालत ने चटर्जी के दामाद डिकी मेहता को इस याचिका के जवाब में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। अभिनेत्री की याचिका के अनुसार, डिकी और पायल की शादी 2010 में हुई। उसके बाद पायल गंभीर रूप से बीमार हो गई।

पिछले साल पायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य उससे मिले और उसका ख्याल रखा। कुछ महीने पहले मेहता और उसका परिवार कोमा की अवस्था में पायल को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर अपने साथ ले गए। इस समय पायल का इलाज उनके खार स्थित आवास पर चल रहा है।
विज्ञापन


अपनी याचिका में अभिनेत्री ने कहा कि जब से उनकी बेटी के अस्पताल से डिस्चार्ज करवाया गया है तब से न तो उन्हें और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य को पायल से मिलने दिया जा रहा है। चटर्जी को अनुराग, अंगूर, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी कई फिल्मों में अपने लाजवाब अभिनय के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें