फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का आररोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया पर जख्मी मिले युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

परिजनों ने सहकर्मी पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस को हादसे की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर 78 के पास पुलिया पर शुक्रवार रात गश्त कर रही पुलिस टीम को एक युवक जख्मी हालत में मिला। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने युवक के सहकर्मी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक की पहचान सेक्टर 49 बरौला स्थित चौहान कॉलोनी निवासी सुरेश चौहान (38) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत हादसे की वजह से हुई है। जबकि परिजनों ने बताया कि सुरेश का कंपनी में एक सहकर्मी से विवाद हुआ था। उसी ने सुरेश की हत्या की है। हालांकि, परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दिये जाने से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

वर्जन:
सेक्टर 78 पुलिया के पास युवक जख्मी हालत में मिला था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। आशंका है कि मौत हादसे से हुई है। हालांकि, परिजनों ने सहकर्मी पर हत्या करने की आशंका जाहिर की है। मगर कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अनीता चौहान, इंस्पेक्टर, सेक्टर-49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें