करंट से मुंशी की मौत
तावडू। तावडू सोहना रोड पर गांव धुलावट के पास हनुमान क्रेशर में कार्यरत एक मुंशी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया है। किसी की ओर से इस बाबत कोई शिकायत दर्ज न कराए जाने पर पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवीन पुत्र कुलदीप निवासी गांव गगन खेड़ी थाना, हांसी जिला, हिसार ने बताया कि प्रदीप पुत्र सतपाल (28) निवासी गांव सुलखनी थाना बरवाला जिला हिसार संयुक्त तौर पर तावडू सोहना रोड स्थित हनुमान क्रेशर पर पिछले 10 साल से बतौर मुंशी कार्यरत था। प्रदीप उसकी मौसी का बेटा है। 15 मई की रात क्रेशर मशीन चल रही थी जिसकी प्रदीप निगरानी कर रहा था। निगरानी करते हुए जब वह मशीन के पास पहुंचा तो उसे जोरदार करंट लगा। करंट से उसके हाथ-पांव व शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।