फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी छात्र लापता मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा, कश्मीर समेत अन्य के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------------
हेडिंग: लापता कश्मीरी छात्र की जानकारी जुटा रही पुलिस
सबहेड : छात्र के पिता ने नोएडा पुलिस को दी थी पाकिस्तान जेल में बंद होने की सूचना
पाकिस्तान जेल में होने की जानकारी एफआरआरओ से लेगी नोएडा पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। 13 दिसंबर से लापता कश्मीरी छात्र सैयद बासिद हसन के पाकिस्तान जेल में होने की सूचना के बाद नोएडा पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई है। नोएडा पुलिस ने जेल में बंद होने की बात की अभी पुष्टि नहीं की है। एसएसपी ने इसकी जानकारी के लिए फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसेज (एफआरआरओ) को पत्र भेजने की बात कही है। एफआरआरओ से जानकारी मिलने पर ही नोएडा पुलिस इसकी पुष्टि करेगी।
विज्ञापन

दरअसल, दो दिन पहले बासिद के पिता ने नोएडा पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी कि बेटा पाकिस्तान जेल में बंद है। इसकी जानकारी उसे एक युवक ने दी है जो पाकिस्तान जेल से छूटकर कश्मीर आया है। उसने उसे बेटे का पत्र भी दिया है। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा निवासी सैयर बासिद हसन (22) सेक्टर-125 स्थित एशियन बिजनेस स्कूल में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। छात्र के पिता सैयद नसीरुल हसन कश्मीर पुलिस में दरोगा हैं। छात्र नोएडा सेक्टर-126, रायपुर में चौहान पीजी में रहता था। कॉलेज से छुट्टी के बाद 6 दिसंबर को वह पीजी नहीं आया। 12 दिसंबर को वह दिल्ली स्थित रिश्तेदार के यहां चला गया। रिश्तेदार के यहां वह 12 दिसंबर को यह कहकर निकला था कि उसकी 13 दिसंबर को परीक्षा है। इसके बाद वह लापता हो गया। पिता ने नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने और कश्मीर के स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि लापता छात्र के पिता की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि वह पाकिस्तान जेल में बंद है, लेकिन हम लोग अभी इसकी जांच करा रहे हैं। एफआरआरओ से जब इसकी जानकारी मिल जाएगी तो आगे की कार्रवाई होगी। अभी पाकिस्तान जेल में बंद होने की पुष्टि होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें