फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद करने के बहाने चुरा ले गए लेपटॉप और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार स्टार्ट करने के बहाने मोबाइल और लैपटॉप उड़ाया
बारिश में बंद हो गई थी कार, तीन बाइक सवारों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अगर कोई आपकी मदद करे तो जरा संभल कर रहें, कहीं मददगार आपको गच्चा ना दे जाए। दरअसल, बृहस्पतिवार को बारिश में सेक्टर-58 के पास एक कार बंद हो गई। बाइक पर 3 युवक आए और कार सवार की मदद करने लगे। बाद में पता चला कि कार से मोबाइल, बैग सहित लैपटॉप चोरी हो गया। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-58 में शिकायत की है।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली निवासी हरीश चड्ढा सेक्टर-11 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। वह दिल्ली से आफिस के लिए चले थे और जब सेक्टर-58 के पास पहुंचे तो सड़क पर अधिक पानी होने से उनकी कार बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हो पाई । उसी समय एक बाइक पर 3 युवक वहां पहुंचे। तीनों ने कार मालिक की मदद शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक कार में रखा लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिया। युवकों ने कार मालिक से कहा कि बिना मैकेनिक के कार नहीं चलेगी। कार मालिक ने मदद के लिए युवकों को धन्यवाद भी बोला। मगर जब कार के अंदर से बैग गायब देखा तो होश उड़ गए। पीड़ित ने सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें