फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी के मेंटेनेंस स्टॉफ पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेंटेनेंस स्टॉफ पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी का आरोप
- सोमवार रात ग्रेनो वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसायटी का मामला
- निवासियों ने बिसरख कोतवाली में दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसायटी के निवासियों ने मेंटेनेंस स्टॉफ और उनके साथियों पर धक्का-मुक्की व बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस पर सोमवार रात लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। निवासियों ने बिसरख कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोसायटी के निवासियों ने बताया कि सोमवार रात मेंटेनेंस के लोगों ने एक सुरक्षाकर्मी को हटा दिया। कुछ स्थानीय निवासियों ने इसका कारण पूछा तो मेंटेनेंस विभाग ने बताया कि उसने एक महिला से छेड़छाड़ की है। निवासियों ने सीसीटीवी फुटेज मांगी तो विभाग ने मना कर और 5-6 युवकों को बुला लिया। आरोप है कि बाहरी युवकों ने स्थानीय निवासियों को धमकी देते हुए धक्का-मुक्की की। इसके बाद सोसायटी के लोग गेट पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने बिल्डर को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन बिल्डर नहीं आया। इस पर आक्रोशित लोग कोतवाली पहुंच गए। जहां बिल्डर, मेंटेनेंस स्टॉफ व अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि किसी निवासी के साथ अप्रिय घटना होती है तो बिल्डर जिम्मेदार होगा। आरोप है कि पिछले कई दिनों से समस्याओं को लेकर सोसायटी के लोग और बिल्डर के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें