फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो गैंग के बदमाशों ने की होटल संचालक से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, गाजियाबाद के लिए
विज्ञापन

------------
हेडिंग: ऑटो गिरोह ने होटल संचालक को बंधक बना लूटा
सबहेड: पीड़ित ने कैब से बदमाशों का पीछा किया तो पत्थर से गाड़ी का शीशा तोड़ा
17 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ऑटो गिरोह के बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात सेक्टर-62 पर होटल संचालक को दिल्ली छोड़ने के बहाने बंधक बनाया और लूटपाट करके सड़क पर फेंक दिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने कैब से पीछा किया, लेकिन बदमाश ऑटो को गाजियाबाद क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने सेक्टर-58 पुलिस से शिकायत की है। ऑटो के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
खिचड़ीपुर दिल्ली निवासी प्रदीप कुमार नोएडा के सेक्टर-78 में रेस्टोरेंट चलाते हैं और बृहस्पतिवार देर रात को घर के लिए निकले थे। रेस्टोरेंट से कुछ दूरी पर ऑटो में खिचड़ीपुर जाने के लिए सवार हो गए। ऑटो में चालक के अलावा दो यात्री बैठे थे। सेक्टर-62 से ऑटो को बदमाशों ने गाजियाबाद की ओर मोड़ दिया तो प्रदीप ने विरोध किया। इसी बीच बदमाशों ने तमंचे से उसे कब्जे में कर लिया और जेब में रखे 17 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसे एनआईबी चौकी के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीरों के साथ कैब से बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने कैब पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे कैब का शीशा टूट गया जिसका फायदा उठाकर बदमाश गाजियाबाद के बहरामपुर में ऑटो को छोड़कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर पंकज राय का कहना है कि ऑटो चोरी का है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। बदमाश जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मोबाइल लूटकर हुए फरार
नोएडा। बदायूं निवासी दीपक सेक्टर-62 में रहकर एक कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार शाम को वह मोबाइल पर बात करते हुए विश्वकर्मा रोड पर घूम रहा था। उसी समय स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उससे मोबाइल झपट लिया। जबकि कुछ दूरी पर ही पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। पीड़ित ने भागकर पुलिस को बताया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें