फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मैनेजर और इंजी िनयर से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने महिला मैनेजर और इंजीनियर को लूटा
विज्ञापन


धक्का देकर गिराने से महिला मैनेजर घायल
थाने से 200 मीटर की दूरी पर हुई वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बाइकर्स ने सेक्टर-58 कोतवाली से 200 मीटर दूरी पर सोमवार शाम महिला मैनेजर से पर्स और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने धक्का देकर उसे गिरा दिया था, जिससे वह घायल हो गई। वहीं, गेल कंपनी के एक इंजीनियर से बाइकर्स मोबाइल लूटकर ले गए। यह घटना सेक्टर-62 में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-56 निवासी रुचि नोएडा के सेक्टर-58 की एक कंपनी में मैनेजर है। वह सोमवार शाम को ऑफिस से निकलकर कैब के लिए सड़क पर आई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और पर्स लूटने लगे। उसने विरोध किया, तो बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और पर्स लूटकर ले गए। पर्स में 2000 रुपये और मोबाइल समेत अन्य सामान था। पीड़िता ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गेल कंपनी के इंजीनियर विवेक कुमार किसी काम से सेक्टर-62 में आए थे। रविवार रात को टोड मॉल के पास सड़क पर खड़े थे। उसी समय बाइक सवार बदमाश आए और हाथ से मोबाइल झपटकर ले गए। पीड़ित ने सेक्टर-58 कोतवाली में मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें