फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासना में मसाले बनाने की फैक्ट्री सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कासना में मसाले बनाने की फैक्ट्री सील
विज्ञापन

अखाद्य रंगों का हो रहा था इस्तेमाल, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना औद्योगिक क्षेत्र में स्पाइस हट मसाले बनाने वाली इंडस्ट्री को खाद्य विभाग ने रविवार को सील कर दिया। कंपनी पर अखाद्य रंगों का इस्तेमाल करने का आरोप है। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य विभाग जिले में अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि होली को ध्यान में रखकर खाद्य विभाग ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से निर्माण करने वाली कंपनियों मे ंखाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, जिससे मिलावटी खाद्य बाजारों में ना पहुंच सकें। यह अभियान होली तक चलाने का शासन से निर्देश मिल चुका है। रविवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ टीम ने कासना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्पाइस हट मसाले की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। यहां प्रतिबंधित अखाद्य रंगों का प्रयोग कर मसाले का निर्माण पाया गया। टीम ने जांच के लिए मसाले और रंगों के नमूने ले लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजकर निर्माण इकाई को सील कर दिया गया। लखनऊ प्रयोगशाला से एक सप्ताह में नमूनों की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। उसके बाद ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निर्माण इकाइयों और थोक व्यापारियों को होली पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें