सगे मौसा ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार
नोएडा। सर्फाबाद में रहने वाली एक किशोरी के सगे मौसा ने भरोसे का कत्ल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी उसे पिता बुलाती थी। आरोप है कि कपड़े से किशोरी के हाथ बांध दिए और मुंह बंद कर घिनौनी हरकत की। बाद में किशोरी ने खुद को बंधन मुक्त कराया। किशोरी की मां की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी थाना क्षेत्र के गांव सर्फाबाद में मां के साथ रहती है। उसकी मां घरेलू सहायिका है। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बहन का 40 वर्षीय पति उसके साथ ही रहता था। बहन के कहने पर ही उसने कुछ दिन पहले अपने साथ रहने की इजाजत दी थी। उसकी बेटी उसे मौसा की जगह पिता कहकर बुलाती थी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह काम पर चली गई। इस दौरान बेटी घर पर अकेली थी। सुबह करीब 8 बजे आरोपी मौसा ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कपड़े से हाथ व मुंह बांध दिया और दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरिजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी सगा मौसा है। पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो