फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा, बिजनौर, गाजियाबाद, हरिद्वार, मथुरा समेत अन्य के लिए
विज्ञापन

------------------------------------------------
हेडिंग: बहेलिया गिरोह के पांच अंतरराज्यीय डकैत गिरफ्तार
सबहेड: नोएडा और अन्य जनपदों के तीस से अधिक घटनाओं का खुलासा
पांच तमंचे, 18 कारतूस और 6 लाख रुपये बरामद
नोएडा में बदमाशों ने अप्रैल में लूटे थे 8 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कई राज्यों के लिए सिरदर्द बने बहेलिया गिरोह के पांच डकैतों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने इनके पास से पांच तमंचे, 18 कारतूस, 6 लाख रुपये व एक कार बरामद की है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद नोएडा, गाजियाबाद, हरिद्वार, मथुरा सहित अन्य जनपदों की 30 से अधिक घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई हैं। 10 दिनों से ये बदमाश नोएडा में तंबू लगाकर रह रहे थे और लूट की योजना बना रहे थे।
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि सेक्टर-20 पुलिस ने इन बदमाशों को बुधवार रात सेक्टर-27 के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान श्याम सिंह, परवीन, कल्याण सिंह निवासी गोला तालाब तकिया थाना नोगांवा जिला अमरोहा व ऋषिपाल निवासी गांव मंगूपुरा जिला अमरोहा और सत्ते निवासी गांव गोइली थाना चांदपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है। ये बदमाश बहेलिया जनजाति के हैं और बावरिया गिरोह की तर्ज पर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन बदमाशों ने ही 4 अप्रैल को नोएडा सेक्टर-18 में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर एक युवक से 8 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए थे। आरोपी लूट और छिनैती की थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में 11 और सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में 3 घटनाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन

घुमंतू हैं गिरोह के बदमाश
बहेलिया गिरोह के बदमाश अमरोहा-बिजनौर इलाके के रहने वाले हैं। ये लोग घुमंतू होते हैं और तंबू लगाकर शहर दर शहर दवा बेचने का काम करते हैं। 15 दिन के बाद अपना ठिकाना बदल लेते हैं। इस गिरोह के पकडे़ जाने के बाद अब नोएडा पुलिस ने तंबू वालों का सत्यापन करना शुरू कर दिया है।
सांसद प्रतिनिधि के घर में डाली थी डकैती
8 सितंबर को इन बदमाशों ने रुड़की के माजरी गांव में किसान महिपाल के घर डकैती डाली थी। परिवार को बंधक बनाकर मारपीट भी की थी। महिपाल के रिश्तेदार अश्वनी कुमार की पत्नी हरिद्वार के सांसद की प्रतिनिधि हैं। इस घटना के एक सप्ताह बाद ही हरिद्वार में इन बदमाशों ने विकास कुमार के घर में डकैती डाली थी।
विज्ञापन

महिलाएं करती हैं रेकी
गिरोह के बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि इनके घरों की महिलाएं दिन में रेकी करती हैं। ये लोग मध्यमवर्गीय परिवार के घरों को निशाना बनाते हैं, ताकि आसानी से घर में घुस सकें। रात में 11 लोगों की टीम वारदात को अंजाम देने जाती है। इनमें छह लोग घर के अंदर प्रवेश करते हैं और पांच लोग घर के बाहर रहते हैं। लूटपाट करते वक्त बदमाश लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें