फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर की हत्यारोपी को शासनादेश पर लखनऊ जेल भेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, लखनऊ, पश्चिमी यूपी के संस्करणों समेत अन्य केंद्राें के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

अमर उजाला एक्सक्लूसिव
...
फोटो है।

बॉक्सर की हत्यारोपी को लखनऊ जेल भेजा
- जितेंद्र मान की हत्या में खुर्जा के मीट कारोबारी संग हुई थी गिरफ्तार
- पेशी पर मुलाकात और गवाहों को प्रभाव में लेने की गई थी शिकायत
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर जितेंद्र मान की हत्या के बहुचर्चित केस में जेल भेजी गई कथित प्रेमिका सृष्टि गुप्ता को शासनादेश पर लखनऊ कारागार भेज दिया गया है। जेल प्रशासन ने यह कार्रवाई आईजीआरएस पर की गई शिकायत के बाद की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मीट कारोबारी जेल से जमानत मिलने के बाद सृष्टि के पेशी पर आने के दौरान मुलाकात करता था। शिकायत में इस दौरान गवाहों को प्रभाव में लेने की भी आशंका जताई गई थी।
इसी 14 जनवरी को हरियाणा निवासी पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर जितेंद्र मान का शव एवीजे हाईट्स सोसायटी के फ्लैट से बरामद हुआ था। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए खुर्जा निवासी सृष्टि गुप्ता और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े मीट कारोबारी इमरान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि जितेंद्र मान की हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। पुलिस का दावा था कि लंबे अरसे से सृष्टि गुप्ता के संबंध इमरान से थे। इमरान ने ही उसे ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में रखा हुआ था और उसका खर्च उठाता था। इमरान अक्सर सृष्टि से मिलने यहां आता था।
विज्ञापन

इसी दौरान सृष्टि की मुलाकात जिम में ट्रेनर जितेंद्र मान से हुई थी। आरोप था कि जितेंद्र मान से करीबी बढ़ने के बाद सृष्टि को किसी वीडियो के जरिये ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसके चलते सृष्टि ने इमरान के साथ मिलकर साजिश रचकर 10 जून को जितेंद्र मान के फ्लैट में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सृष्टि को अभी जमानत नहीं मिली है, जबकि इमरान को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


कोट

राजकुमार नाम के किसी व्यक्ति ने जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत की थी। आरोप था कि सृष्टि के जेल से कोर्ट में पेशी पर आने के दौरान इमरान अक्सर मिलने आता है। शिकायत में आशंका जताई गई थी कि प्रभावशाली व्यक्ति होने के कारण वह गवाहों को भी प्रभावित कर सकता है। शासनादेश पर सृष्टि गुप्ता का लखनऊ जेल स्थानांतरण किया गया है।- सत्यप्रकाश, जेलर, जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें