फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट में कम अंक आने पर 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कम अंक आने पर 12वीं
विज्ञापन

की छात्रा ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एयरफोर्स स्टेशन परिसर में रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने से आहत होकर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के तहत स्थित एयरफोर्स स्टेशन परिसर में केरल मूल का परिवार रहता है। छात्रा के पिता एयरफोर्स स्टेशन में कुक हैं। उनकी बेटी ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दी थी। वह पास तो हो गई थी, लेकिन अंक कम थे। इससे वह परेशान थी। उसने कमरे में पंखे से कपड़ा बांधकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और छात्रा के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि छात्रा ने अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में कहा है कि मौत की जिम्मेदार मैं खुद हूं। मैं अपनी पढ़ाई के लक्ष्य पर सही नहीं आ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें