फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली
विज्ञापन


तावडू। बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने नगर के एक दुकानदार पर तमंचा से गोली चलाकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए पाटौदी चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। नाराज लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस अधीक्षक मौके पर आकर ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं देगी। तब तक वह नहीं हटेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तावडू निवासी योगेश ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढे़ 7 बजे उसका भाई संजय परचून की दुकान बंद कर रहा था। उसी दौरान बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए। उनमें से एक बदमाश संजय के हाथ से रुपयों काबैग का छीनने लगा। दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली दुकानदार के हाथ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी कुछ दूर बाइक पर खडे़ दो साथियों के साथ बैठकर भिवाड़ी की ओर भाग गए। नगरवासी सुनील जिंदल, टेकचंद, विनोद गर्ग, मेहन्द्र, राम बाबू आदि आरोप है कि घटना की सूचना के बाद भी पुलिस करीब आधा घंटे देर से मौके पर पहुंची। पुलिस की इस देरी के कारण आरोपी आसानी से फरार हो गए। पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें