फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉडक् शन कंपनी से धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रोडक्शन कंपनी से 6.50 लाख की धोखाधड़ी
प्रचार के लिए बनवाई गई थीं फिल्में, नहीं किया भुगतान, पुलिस से शिकायत, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। डिजिटल फिल्में बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी के साथ 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी से जीआईपी स्थित किडजैनिया पार्क के लिए 10 लघु फिल्में बनवाकर भुगतान नहीं किया गया। कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पार्क के प्रचार के लिए कुछ लघु फिल्में बननी थी। 2018 में किडजैनिया के अधिकारियों ने रियल सेबर नामक कंपनी के अधिकारी शार्लो जुनेजा से संपर्क किया। जुनेजा ने लघु फिल्में बनाने के लिए संजना की प्रोडक्शन कंपनी से संपर्क किया। दस फिल्मों की करीब साढ़े छह लाख रुपये में सहमति बनी। इसके बाद कंपनी ने प्रबंधन को फिल्में सौंप दी। कंपनी ने प्रचार के लिए वेबसाइट पर फिल्में अपलोड कर दीं। फिर किडजैनिया ने रियल सेबर और शार्ले जुनेजा को भुगतान कर दिया। लेकिन संजना की कंपनी को अब तक पैसे नहीं मिले। संजना की शिकायत पर पुलिस ने रियल सेबर कंपनी, शार्ले जुनेजा और मेसर्स इमेजिनेशन एजुकेशन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें