फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती की प्रतिमा तोड़ने पर विवाद, केस दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 02:30 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर गुर्जर में शनिवार सुबह बुजुर्ग दंपती की प्रतिमा तोड़ने और जमीन पर कब्जे की कोशिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव में तनाव की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोदीनगर निवासी विजयलक्ष्मी ने ईकोटेक-3 थाने में तहरीर देकर आरोप कहा है कि उनके पिता ओमप्रकाश खैरपुर गुर्जर गांव के रहने वाले थे। ओमप्रकाश और उनकी पत्नी विद्यावती की मृत्यु के बाद उनकी जमीन पर दंपति की समाधि बनाकर प्रतिमा लगा दी गई थी।

विजयलक्ष्मी का आरोप है कि गांव के एक पक्ष ने उनकी जमीन कब्जाने की नीयत से उनके माता-पिता की प्रतिमाओं को तोड़ दिया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


इस मामले में विजयलक्ष्मी ने आरोपी विजयपाल, उनकी पत्नी और परिवार के सदस्य पवन व अमित के खिलाफ तहरीर दी है। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें