फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए
विज्ञापन

-----------
हादसे में घायल युवक का मोबाइल और पर्स चोरी
नोएडा। सड़क हादसे में घायल युवक की मदद करने के दौरान किसी ने उसका मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया। घायल युवक का पर्स और मोबाइल सड़क पर गिर गया था। यह मामला कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र का है। राजेंद्र नगर गाजियाबाद निवासी अनूप गौतम सेक्टर-11 स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह सुबह करीब 8 बजे बाइक से कंपनी जा रहे थे। लेबर चौक के पास एक ऑटो की टक्कर से वह गिर गए। उनका पर्स और मोबाइल भी सड़क पर गिर गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी सहायता करते हुए उन्हें उठाकर सड़क के किनारे बैठाया। इसी बीच कोई शख्स उनका मोबाइल और पर्स चोरी कर फरार हो गया। घायल के पर्स में 2400 रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और कुछ जरूरी कागज थे। ब्यूरो
विज्ञापन


कार में लिफ्ट देकर युवक से मोबाइल और नकदी लूटी
नोएडा। बदमाशों ने कार में लिफ्ट देकर युवक से मोबाइल और नकदी लूट ली। सेक्टर-37 में लिफ्ट देकर बदमाश युवक को सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास उतारकर भाग निकले। युवक ने कोतवाली सेक्टर-39 में शिकायत की है। सेक्टर-35 निवासी रितिक नौटियाल एक कंपनी में काम करते हैं। वह मंगलवार रात करीब 10 बजे मेट्रो से बॉटेनिकल गार्डन पहुंचे। वहां से पैदल चलकर वह सेक्टर-37 के पास पहुंचे। वहां वह वाहन का इंतजार करने लगे, तभी एक कार उनके सामने आकर रुकी। कार में चालक समेत चार लोग बैठे थे। कार चालक ने उसे लिफ्ट देकर बिठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद कार में पीछे बैठे बदमाशों ने रितिक से चाकू के बल पर मोबाइल फोन और जेब में रखे 500 रुपये लूट लिए। इसके बाद उसे सेक्टर-37 के पास छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें