फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का अपहरण कर गला रेतकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


11वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
परिजनों ने छिजारसी के युवकों पर जताया शक, हिरासत में लेकर पूछताछ

चोटपुर कॉलोनी से किया था अगवा, परिजनों का आरोप-पुलिस ने थाने से चौकी टरकाया

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी से 11वीं कक्षा के छात्र का अपहरण करके गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात को छात्र गायब हुआ था और सोमवार सुबह शव मिला। परिजनों ने छिजारसी के कुछ युवकों पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। उधर, पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनको थाने से चौकी टरकाया था। अगर समय से पुलिस कार्रवाई करती, तो शायद उनका बेटा बच जाता। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या में दर्ज कर लिया है। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रमोद शाह परिवार के साथ चोटपुर कॉलोनी में रहते हैं। उनके 3 बेटे हैं और एक बेटी है। बड़ा बेटा सूरज, मझला बेटा आकाश और छोटा विकास है। गाजियाबाद में आकाश 11वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार देर रात को घर के बाहर से अचानक वह गायब हो गया। परिजनों ने बताया कि 3 दिन पहले हिंडन नदी पर पत्थरबाजी करते हुए एक युवक का सिर फूट गया था। इस बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, वहां पर आकाश भी मौजूद था।
विज्ञापन

आरोप है कि छिजारसी के कुछ युवकों ने धमकी दी थी कि वह जहां मिलेगा उठाकर ले जाएंगे। यह बात आकाश ने उनको नहीं बताई थी। शनिवार रात को आकाश खाना खाकर घर से 9 बजे टहलने निकला था। वह 2 घंटे बाद भी वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे तक वह नहीं मिला, तो परिजन बहलोलपुर चौकी पहुंचे। वहां पर चौकी इंचार्ज के स्थान पर एक दारोगा मिला, तो परिजनों ने घटना बताई।
परिजनों का आरोप है कि दारोगा ने कहा कि उनका बेटा किसी लड़की को लेकर भाग गया होगा। परिजनों ने काफी गुहार लगाई तो दारोगा ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे, तो वहां पर पुलिसकर्मियों ने उनको घुमाया। तड़के 4 बजे उनको फिर चौकी बुलाया गया, मगर दारोगा ने सही से बात नहीं की। सुबह करीब 8 बजे चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने थाने जाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया और उसी समय से परिजनों के साथ तलाश करने में जुट गए। सोमवार सुबह एक युवक का शव बिसरख कोतवाली के हिंडन डूब क्षेत्र में मिला, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी और 4-5 बार चाकू से हमला किया गया था।
बिसरख पुलिस ने शव मिलने की सूचना विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप पर डाली, तो नोएडा फेज-3 क्षेत्र के बहलोलपुर चौकी इंचार्ज ने उसकी पहचान आकाश के रूप में की। उधर, मृतक के पिता का कहना है कि अगर दारोगा और थाना पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते, तो शायद उनका बेटा बच जाता।


कोतवाली-चौकी पर हंगामा, तोड़फोड़ का प्रयास
रिपोर्ट दर्ज न करने पर गुस्साए परिजनों ने सोमवार को कोतवाली और चौकी पर हंगामा किया। साथ ही तोड़फोड़ का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने समझाकर किसी तरह शांत करा दिया।
विज्ञापन



दारोगा की भूमिका की जांच कराई जा रही : सीओ
सीओ राजीव कुमार का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर संबंधित दारोगा की भूमिका की जांच कराई जा रही है। चौकी इंचार्ज दो दिन से परिजनों के साथ छात्र की तलाश करने में लगे थे, मगर सोमवार को छात्र का शव मिला। हत्या का मामला दर्ज करके कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें