फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला पलटने से केएमपी एक्सप्रेस वे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेन लेकर जा रहा ट्राला पलटा, केएमपी पर लगा जाम
विज्ञापन


कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर क्रेन लेकर जा रहा एक ट्राला पलटने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसकी वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद ट्राले को क्रेन की मदद से हटाया गया। जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। हादसे में चालक व खलासी सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

चालक जीवराज निवासी अजमेर ने बताया वह गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से तेलंगाना राज्य में ट्राले में क्रेन व अन्य सामान लेकर जा रहा था। सुबह करीब 6 बजे जब वह डिंगरहेड़ी केएमपी पुल के पास पहुंचा तो एक अन्य ट्रक के चालक ने उसकी तरफ अपने वाहन की साइड दबा दी। जिसकी वजह से ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्राले में लोड क्रेन व अन्य सामान सड़क पर फैल गया। जिसकी वजह से सड़क पर एक साइड वाहनों का आवागमन रुक गया और लंबा जाम लग गया। चालक ने बताया कि हादसे में वह और खलासी सुरक्षित बच गए। चालक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें