फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूट भागे बदमाशों की बाइक कैब से टकराई, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल लूटकर भागे बदमाशों की बाइक कैब से टकराई, एक गंभीर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में युवक से मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों की बाइक विश्वभारती गोलचक्कर के पास एक कैब से टकरा गई। दोनों बदमाश घायल हो गए। कैब चालक ने राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक बदमाश आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों के पास मिले बैग से दस मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जगत फार्म गोलचक्कर के पास सोमवार रात पल्सर बाइक सवार युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। इस पर युवक ने अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। बदमाशों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी और फरार होने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान विश्वभारती गोल चक्कर के पास बौखलाहट में बदमाशों की बाइक कैब से टकरा गई। इससे बदमाश सड़क पर गिर पड़े। वहीं, युवक अपना मोबाइल लेकर वहां से चला गया। कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से दस मोबाइल बाइक में रखे बैग से मिले हैं। मोबाइल और बाइक भी लूटे हुए प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, अभी जांच की जा रही है। गंभीर रूप से घायल आरोपी की पहचान दादरी निवासी अब्बास और जेवर निवासी संजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें