फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में पंचर कर उड़ाया लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पंचर कर उड़ाया लैपटॉप
विज्ञापन

नोएडा। ठक-ठक गिरोह के बाइक सवार बदमाशों ने कार का टायर पंचर करके लैपटॉप बैग उड़ा दिया। वारदात उस वक्त हुई जब कार चालक टायर बदल रहे थे। बैग में लैपटॉप, एक मोबाइल और 2600 रुपये थे। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 में मामले की शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-105 हाजीपुर में विमलेश सिंह किराये के मकान में रहते हैं। वह एक्सप्रेसवे स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे अपनी अल्टो कार से वह घर जा रहे थे। सेक्टर-105 पेट्रोल पंप के पास जाम में गाड़ी रुकी थी। आरोप है कि उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी कार के अगले पहिये में पंचर कर उन्हें इसकी सूचना उनको दी। चंद कदम दूर चलने पर उन्होंने गाड़ी को साइड में रोका और टायर बदलने लगे। जब वह टायर बदल रहे थे तब कार की विंडो बंद होने की आवाज आई तो वह खडे़ हुए। उन्होंने बताया कि दोनों युवक वहीं थे जिन्होंने पंचर की सूचना दी थी। उनके हाथ में लैपटॉप बैग था और वह फरार हो गए। पीड़ित ने कुछ दूर बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


कमरे से लैपटॉप और मोबाइल चोरी
नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र के गिझोड़ गांव में रविवार सुबह कमरे से लैपटॉप, मोबाइल और पर्स चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं, सेक्टर-22 स्थित दुकानदार के दो मोबाइल चोरी चले गए। हरियाणा निवासी इंजीनियर मानेंद्र गिझोड़ में किराये पर रहते हैं। रविवार सुबह करीब 6 बजे उनका रूममेट कमरा खुला छोड़कर चला गया। जबकि वह अंदर ही सो रहे थे। जब वह 9 बजे उठे तो देखा कि कमरे में रखा लैपटॉप, मोबाइल और पर्स गायब है। पर्स में 3 हजार रुपये और एटीएम-क्रे डिट कार्ड थे। वहीं, सेक्टर 22 में लोकेश की किराना की दुकान है। वह चौड़ा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात 8 बजे दुकान पर बैठे थे। दुकान पर ग्राहकों की अधिक भीड़ थी। उसी दौरान कोई उनके दो मोबाइल चोरी कर ले गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें