फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के तीन क्वार्टर से 7.5 लाख रुपए और जेवरात चोरी

Fri, 18 Jan 2019 10:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम(नूंह)
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में चोरों ने तीन क्वार्टरों के ताले तोड़ दिए वहीं एक क्वार्टर से 7.5 लाख रुपए और जेवरात चोरी कर ले गए। इस घर में कुछ दिनों बाद शादी है, जिसकी वजह से सोने-चांदी के जेवरात के अलावा लाखों की नकदी रखी हुई थी। नूंह थाने में इस बाबत मुकदमा दर्ज हो चुका है। चोरी सीआईए जवान इसराइल के घर हुई।

विज्ञापन


17 जनवरी को जब परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक 130 ग्राम सोने, 600 ग्राम चांदी के अलावा करीब 7.5 लाख रुपये चोर उड़ा ले गए। परिवार के सदस्य जब वापस लौटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ एवं सामान बिखरा हुआ दिखा था। वहीं एक महिला पुलिस के क्वार्टर से 200 रुपये चोरी हो गए तो एक अन्य गनमैन के घर का सिर्फ ताला टूटा मिला।

14 जनवरी की रात डीएवी पुलिस-पब्लिक स्कूल में घुसकर एलईडी टीवी चोरी कर ली गई। मामले की जांच कर रहे सीआईए इंस्पेक्टर अब्बास खान ने कहा कि जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें