विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म में दो नामजद पर केस
तावडू । उपमंडल के एक गांव में भूसा लेने गई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के विरुद्घ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
जांच अधिकारी कृष्णा ने बताया की पीड़िता ने पड़ोस के गांव में भूसा खरीदा था। 19 अप्रैल को वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भूसा भरवाने के लिए गई। आरोप है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा भरवाने के बाद जब वह खेत से अकेली पैदल आ रही थी, उसी दौरान उसी के गांव के शौकत उर्फ लूला व महमूद उर्फ बिल्लू अपने दो अन्य साथियों के साथ उसका पीछा करने लगे और उसे खींचकर जंगल में ले गए। वहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद मामला दर्ज करवाया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दो नामजद आरोपियों के विरुद्घ मामला दर्ज किया गया है।