गाड़ी के लिए विवाहिता की हत्या
पुन्हाना। गांव (काटपुरी) सुल्तानपुर की (23) वर्षीय गर्भवती नाजनीन की बीसरु गांव में ससुराल पक्ष द्वारा गला घोंटकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिछोर थाने में चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। चार साल पहले नाजनीन की शादी बीसरु गांव के शोएब के साथ हुई थी। उनके परिवार वाले सोयब व नाजनीन पर दहेज का दबाव बनाते थे। दहेज में गाड़ी की मांग की गई थी। इसे लेकर काफी समय से आपस में तनाव था। दोनों तरफ से सुलह की कोशिशें भी हुईं लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ।
अचानक नाजनीन शुक्रवार रात्रि 2 बजे की मौत के बारे में स्थानीय लोगों का पता चला। पता चला कि उसे बिजली का करंट देकर फंसे पर लटकाया गया है। सुबह इसकी जानकारी बीसरु गांव के एक रिश्तेदार ने मृतका के भाइयों को दी। भाई व सुल्तानपुर के लोग पुलिस को लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस ने जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में शव का पोस्टमार्टम कराया। बिछोर थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतका के भाई खलील, आबिद, साजिद और पप्पू ने बताया नाजनीन की शादी 4 साल पहले बीसरु गांव में हुई थी। उसके एक लड़का और एक लड़की भी है और वह गर्भवती भी थी। उन्होंने बताया कि शोएब और उसके परिवार वाले लगातार दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे थे। हम गरीब हैं इसलिए हम इतना दहेज नहीं दे पाएं। इसलिए उनलोगों ने बहन को रात में गला घोंटकर मार दिया। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बिछोर थाने के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच चल रही है अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।