नगवा गांव के मजरे बाबा ज्ञानदास पुरवा के रहने वाले एक व्यक्ति की नवाबगंज हाल्ट स्टेशन के पास शनिवार की भोर ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। मार्निंग वाक करने निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के नगवा गांव के मजरे बाबा ज्ञानदास पुरवा के रहने 51 वर्षीय राम सहाय शुक्रवार को नवाबगंज से अयोध्या अपनी बहन के घर गए थे।
शनिवार की भोर उनकी नवाबगंज हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। शनविार की सुबह कस्बे के लोग मार्निंग वाक पर निकले तो हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी नवाबगंज प्रभारी विपिन सिंह ने लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। इसी बीच शव पड़ा होने की सूचना पर राम सहाय का बेटा सुधीर भी मौके पर पहुंचा और बताया कि शव उसके पिता राम सहाय का है। राम सहाय के जेब से नवाबगंज से अयोध्या का रेल टिकट मिला है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।