फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूल शौचालय में सफाई कर्मी ने 3 वर्ष की मासूम से की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-70 स्थित एक स्कूल के सफाई कर्मचारी ने 3 वर्ष की मासूम के साथ शौचालय में छेड़छाड़ की। मासूम ने बुधवार देर रात निजी अंग में दर्द होने पर परिजनों से शिकायत की। परिजनों ने बृहस्पतिवार को स्कूल प्रबंधन को इस बारे में शिकायत दी। मगर स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण बच्ची के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस के मुताबिक बादशाहपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 3 वर्षीय बेटी सेक्टर-70 के एक स्कूल में पढ़ती है। बुधवार रात को सोने से पहले उसने निजी अंग में दर्द की शिकायत की। उसके निजी अंग पर नाखून के निशान मिले। परिजनों ने जब बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि स्कूल के सफाई कर्मी कोमल (35) ने उसके साथ गलत हरकत की है। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह स्कूल पहुंचकर प्रबंधन से बात की और सीसीटीवी फुटेज मांगी। मगर स्कूल प्रबंध ने कोई सहयोग नहीं किया। इस पर उन्होंने पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बादशाहपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कोमल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाकर उसे बाल कल्याण कमेटी के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें